Desi Dime की चर्चा के दौरान एक ग्रुप मेंबर ने अमजेन ऐप की इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जिसमें 13 दिसंबर से नए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन कीमतों पर स्विच होने की पुष्टि की गई। नई कीमतों की पुष्टि अमेज़न द्वारा पहले भी की गई है।
Amazon Prime की इतनी होगी नई कीमत इस वक्त अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का वार्षिक प्लान 999 रुपए का है, जो 13 दिसंबर के बाद 1,499 रुपए का हो जाएगा। तीन महीने वाले प्लान की कीमत अभी 329 रुपए लेकिन बाद में बढ़कर 459 रुपए हो जाएगी। वहीं एक महीने वाले प्लान की कीमत 129 रुपए है लेकिन अब बढ़कर 179 रुपए होने वाली है। .
जिन यूजर्स को अपने अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन को रिचार्ज करना है, उन्हें इसे जल्द से जल्द रिचार्ज कर लेना चाहिए, क्योंकि वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रुपये तक बढ़ जाएगा। Amazon ने नई प्राइम मेंबरशिप फीस को अपने वेबपेज को भी अपडेट कर दिया है। पुरानी कीमतों पर सब्सक्रिप्शन खरीदने की आखिरी तारीख अब 13 दिसंबर बताई गई है। Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूजिक कंटेंट तक पहुंच भी प्रदान करता है। इसके अलावा, अमेज़न प्राइम सदस्यता अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेज़ॅन खरीदारी पर असीमित 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट भी प्रदान करती है।