Motorola Moto Edge X30 retail box teased officially.#Motorola #MotoEdgeX30 pic.twitter.com/FJkOz5ab7w
— Mukul Sharma (@stufflistings) December 2, 2021
Moto Edge X30: लॉन्च डेट और कीमत :
अगर आपको याद हो कि Mi 11 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन था। मोटोरोला ने इस बात की पुष्टि की है कि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 संचालित स्मार्टफोन लाने वाला पहला होगा। मोटोरोला की ओर से एक वीबो पोस्ट में इसकी पुष्टि की गई है। Moto Edge X30 स्मार्टफोन 9 दिसंबर को शाम 7:30 बजे CST Asia ( शाम 5 बजे ईस्ट ) लॉन्च होगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन की कीमत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है.
Moto Edge X30: संभावित फीचर्स:
हालांकि, लॉन्चिंग से पहले स्मार्टफोन के ज्यादातर फीचर्स लीक हो गए हैं। Moto Edge X30 (उर्फ Motorola Edge 30 Ultra) स्मार्टफोन 144Hz के साथ 6.67-इंच AMOLED पैनल को स्पोर्ट करेगा। यह क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर क्वालकॉम का पहला चिपसेट है, जो 4एनएम निर्माण प्रक्रिया पर आधारित है। चिपसेट अभी भी तीन क्लस्टर डिजाइन पर निर्भर करता है जिसमें मुख्य कोर 3.0 GHz पर क्लॉक किया गया है।
अगर लीक रिपोर्ट्स को माने तो Moto Edge X30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा मिल सकती है,जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जा सकता है। Motorola Edge X30 में 68.2 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।