अगले महीने इस तारीख से दोगुना महंगा हो जाएगा Amazon से सामान मंगवाना, जानिए क्या है वजह

News Update 28-11-2021 6:00 AM IST
विज्ञापन
Amazon से जल्दी सामान मंगवाने और अमेजन प्राइम पर मौजूद शो और विडियो देखना अगले महीने से आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। क्योंकि अमेज़न प्राइम मेंबरशिप (Amazon Prime Membership) की कीमत में दिसंबर में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अमेज़न ऐप से आया एक नया स्क्रीनशॉट पुष्टि करता है कि अभी मिलने वाले इयरली प्राइम सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत 999 रुपये है वो 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। उसके बाद, अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी। यानी की इसकी लगभग 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी।


Desi Dime की चर्चा के दौरान एक ग्रुप मेंबर ने अमजेन ऐप की इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जिसमें 13 दिसंबर से नए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन कीमतों पर स्विच होने की पुष्टि की गई। नई कीमतों की पुष्टि अमेज़न द्वारा पहले भी की गई है।

Amazon Prime की इतनी होगी नई कीमत इस वक्त अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का वार्षिक प्लान 999 रुपए का है, जो 13 दिसंबर के बाद 1,499 रुपए का हो जाएगा। तीन महीने वाले प्लान की कीमत अभी 329 रुपए लेकिन बाद में बढ़कर 459 रुपए हो जाएगी। वहीं एक महीने वाले प्लान की कीमत 129 रुपए है लेकिन अब बढ़कर 179 रुपए होने वाली है।

जिन यूजर्स को अपने अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन को रिचार्ज करना है, उन्हें इसे जल्द से जल्द रिचार्ज कर लेना चाहिए, क्योंकि वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रुपये तक बढ़ जाएगा। Amazon ने नई प्राइम मेंबरशिप फीस को अपने वेबपेज को भी अपडेट कर दिया है। पुरानी कीमतों पर सब्सक्रिप्शन खरीदने की आखिरी तारीख अब 13 दिसंबर बताई गई है। Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूजिक कंटेंट तक पहुंच भी प्रदान करता है। इसके अलावा, अमेज़न प्राइम सदस्यता अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेज़ॅन खरीदारी पर असीमित 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट भी प्रदान करती है।

Latest News